आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में क्रिकेटर एस श्रीसंत पर लगा आजीवन प्रतिबंध सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया है| सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बीसीसीआई श्रीसंत पर अपने लगाए प्रतिबंध पर फिर से विचार करें| कोर्ट ने बीसीसीआई से श्रीसंत को सुनवाई का मौका देने और 3 महीने में सजा तय का आदेश दिया है| सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि बीसीसीआई के पास अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का अधिकार है अदालत ने कहा कि बीसीसीआई श्रीसंथ का भी पक्ष सुने| जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच ने बीसीसीआई से कहा कि वह श्रीसंत को दी गई सजा के बारे में तीन महीने के अंदर ही जल्द फैसला करे. अब श्रीसंत पर बीसीसीआई को तीन महीने के अंदर फैसला सुनाना होगा कि उनके उपर लगे प्रतिबंध को हटाने के बाद उन्हें क्या सजा दी जाएगी. सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद श्रीसंत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो फिर से मैदान में उतरने को तैयार हैं. तीन महीने के अंदर बीसीसीआई को फैसला लेना है. लेकिन , ये ज्यादा नही है मैंने इतना लंबा इंतजार किया है , थोड़ा इंतजार और सही. मैं लिएंडर पेस को आदर्श मानता हूं. जब वो 45 साल की उम्र मे...
चूरू | कम बारिश की वजह से किसानों की फसल चौपट हो गई है | जिसके बाद से उनके सामने खुद की दो वक्त की रोटी से ज्यादा पशुओं की चिंता सता रही है | फसल चौपट होने और कम बारिश से पशुओं के चारे के भी लाले पड़ गए हैं | साथ ही इनके सामने पीने के पानी की भी समस्या खड़ी हो गई है | जिले के 92 हजार किसानो पर गहलोत सरकार ने अकाल घोषित कर किसानों के ऊपर मरहम लगाया है | सरकार ने जिले के 163 गांवों को अकाल घोषित कर दिया है | किसानो के ऊपर आए इन संकट के बादलों को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने भी इन गांवों को अकाल से प्रभावित अभावग्रस्त घोषित कर इन गांवो के किसानों को राहत दी है | ताकि गांवों से पलायन ना हो और इस आपदा में ये किसान अपना और अपने पशुओं को इस विपदा से बचा सके | चूरू एडीएम रामरतन सोकरिया ने बताया की मुवावजे की प्रक्रिया जल्दी शुरू होगी | राशि प्रभावित किसानों के खाते में ट्रांसफर होगी | इसके लिए सबंधित तहसील के पटवारी गिरदावर को आधार नंबर , बैंक खाता आदि के बारे में जानकारी देनी होगी | बता दें , राज्य सरकार ने आदेश जारी कर प्रदेश के 9 जिलों के 5 हजार 555 गांव को अकाल से प्रभावि...