Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2019

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग फसे क्रिकेटर एस श्रीसंत पर से सुप्रीम कोर्ट ने आजीवन प्रतिबंध हटाया

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में क्रिकेटर एस श्रीसंत पर लगा आजीवन प्रतिबंध सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया है| सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बीसीसीआई श्रीसंत पर अपने लगाए प्रतिबंध पर फिर से विचार करें| कोर्ट ने बीसीसीआई से श्रीसंत को सुनवाई का मौका देने और 3 महीने में सजा तय का आदेश दिया है| सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि बीसीसीआई के पास अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का अधिकार है अदालत ने कहा कि बीसीसीआई श्रीसंथ का भी पक्ष सुने| जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच ने बीसीसीआई से कहा कि वह श्रीसंत को दी गई सजा के बारे में तीन महीने के अंदर ही जल्द फैसला करे. अब श्रीसंत पर बीसीसीआई को तीन महीने के अंदर फैसला सुनाना होगा कि उनके उपर लगे प्रतिबंध को हटाने के बाद उन्हें क्या सजा दी जाएगी. सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद श्रीसंत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो फिर से मैदान में उतरने को तैयार हैं. तीन महीने के अंदर बीसीसीआई को फैसला लेना है. लेकिन , ये ज्यादा नही है मैंने इतना लंबा इंतजार किया है , थोड़ा इंतजार और सही. मैं लिएंडर पेस को आदर्श मानता हूं. जब वो 45 साल की उम्र मे...

चूरू जिले के लगभग 92 हजार किसान अकालग्रस्त घोषित गहलोत सरकार द्वारा जल्द मिलेंगा मुआवजा

चूरू | कम बारिश की वजह से किसानों की फसल चौपट हो गई है | जिसके बाद से उनके सामने खुद की दो वक्त की रोटी से ज्यादा पशुओं की चिंता सता रही है | फसल चौपट होने और कम बारिश से पशुओं के चारे के भी लाले पड़ गए हैं | साथ ही इनके सामने पीने के पानी की भी समस्या खड़ी हो गई है |  जिले के 92 हजार किसानो पर गहलोत सरकार ने अकाल घोषित कर किसानों के ऊपर मरहम लगाया है | सरकार ने जिले के 163 गांवों को अकाल घोषित कर दिया है | किसानो के ऊपर आए इन संकट के बादलों को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने भी इन गांवों को अकाल से प्रभावित अभावग्रस्त घोषित कर इन गांवो के किसानों को राहत दी है | ताकि गांवों से पलायन ना हो और इस आपदा में ये किसान अपना और अपने पशुओं को इस विपदा से बचा सके | चूरू एडीएम रामरतन सोकरिया ने बताया की मुवावजे की प्रक्रिया जल्दी शुरू होगी | राशि प्रभावित किसानों के खाते में ट्रांसफर होगी | इसके लिए सबंधित तहसील के पटवारी गिरदावर को आधार नंबर , बैंक खाता आदि के बारे में जानकारी देनी होगी | बता दें , राज्य सरकार ने आदेश जारी कर प्रदेश के 9 जिलों के 5 हजार 555 गांव को अकाल से प्रभावि...

राहुल गांधी द्वारा जैश प्रमुख को 'अजहर जी' कहकर संबोधित करने पर मचा बवाल

नई दिल्ली -  चुनाव की तिथि की घोषणा होते ही हर पार्टी एक दूसरे पर हमला करने का मौका देख रही है ऐसा ही एक बयान आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिया | राहुल ने कहा कि , ' पुल वामा हमला जैश ए मोहम्मद ने किया | इनकी पिछली सर कार ने मसूद अजहर को जेल से छोड़ा | कांग् रेस ने दो प्रधानमंत्री खोये हैं हम किसी के सामने नहीं झुकते हैं " हालांकि , इसी दौरान उ न्होंने मसूद को अजहर जी कह दिया पढे-: चूरू जिले के लगभग 92 हजार किसान अकालग्रस्त घोषित गहलोत सरकार द्वारा जल्द मिलेंगा मुआवजा कुछ ऐसी ही वाकया तब हुआ था , जब दुनिया का खूंखार आतंकी ओसामा बिन लादेन मारा गया था | तब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ओसामा जी कहकर सबको हैरान कर दिया था | राहुल गांधी जी ने पार्टी के एक कार्यक्रम में जैश ए मोहम्मद के प्रमुख मसूद अज हर को अजहर जी कहकर संबोधित किया इससे हर कोई हैरान रह गया | दरअसल , राहुल गांधी इसके जरिए भाजपा सरकार , पीएम मोदी और अजित डोवाल पर हमला कर रहे थे | उन्होंने कहा कि मसूद अजहर को भाजपा की सरकार और अजित डोवाल जहाज में छोड़कर आए थे | क्या ये है 56 इंच सीने का कमाल |     ...

जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हुआ हमला, लगभग 28 लोगो के जख्मी होने की आशंका

आज गुरुवार को जम्मू के बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हुआ हमला |  जानकारी के अनुसार यह धमाका पंजाब रोडवेज बस स्टॉप के पास हुआ है। जब यह हमला हुआ था तब  7  से  8  लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही थी आईजीपी जम्मू एमके सिन्हा ने बताया कि अब लगभग  28  लोग के घायल होने खबर आ रही है | जिनमे 4 लोगो की हालत गंभीर बताई जा रही है | घायलों को अस्पताल में भारती करवाया गया है | रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भांमरे ने कहा कि स्थानीय एजेंसियां इस घटना की जांच कर रही हैं. सुरक्षा एजेंसियों को सभी आवश्यक कदम उठाने की पूरी छूट दी गई है | फिलहाल पुलिस और सुरक्षाबलों ने बस अड्डे को घेर लिया है लिहाजा सुरक्षा एजेंसियां इस पर नजर बनाए हुए है | इसके तुरंत बाद ही आईजीपी जम्मू ने इस धमाके के विषय में जानकारी दी है. इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में लगी |

गहलोत सरकार का आदेश, 15 मार्च से होगी सरसों, चना, गेंहू की खरीद

जयपुर: राजस्थान में कर्जमाफी के बाद गहलोत सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देने की कोशिश की है. प्रदेश में समर्थन मूल्य पर सरसों और चने की खरीद 1 अप्रेल से प्रारम्भ की जाएगी. कोटा संभाग में सरसों और चने की आवक को देखते हुए 15 मार्च से सरसों और 25 मार्च से चना खरीद होगी. खरीद 90 दिनों तक की जाएगी. सहकारिता मंत्री उदयलाल आजंना ने बताया कि "किसानों से 8 लाख 50 हजार 275 मी. टन सरसों, 4 लाख 17 हजार 575 मी. टन चना खरीद का लक्ष्य रखा गया है. सरसों 4200 रुपये प्रति क्विंटल तथा चना 4620 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा. सरसों और चना की खरीद के लिए राजफैड द्वारा 455 केन्द्र बनाए गए हैं." सरसों की 246 और चना की 209 केन्द्रों पर खरीद किसान को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए उनके समीप की क्रय-विक्रय सहकारी समितियों में खरीद केन्द्र स्थापित किए गए हैं. जिसमें सरसों के 246 तथा चना के 209 खरीद केन्द्र बनाए गए हैं. आवश्यकता होने पर खरीद केन्द्रों में वृद्धि भी की जाएगी. सरसों और चने की उत्पादकता को देखते हुए श्रीगंगानगर, जयपुर, भीलवाड़ा, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर, अलवर, हनुमानगढ़,...

गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, एलडीसी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के दिए आदेश

जयपुर  पंचायतीराज विभाग ने 10 हजार 29 अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं. 7 दिन के अंदर सभी जिलों में एलडीसी अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन करने होंगे. पंचायतीराज आयुक्त ने जिला परिषद सीईओ को पत्र लिखकर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए है. एक महीने के भीतर सभी पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्तियां दी जाएगी. 6 साल से अटकी भर्ती को गहलोत सरकार ने केवल दो महीने मे सुलझा दिया. पिछली सरकार में जी मीडिया ने बार बार अभ्यर्थियों की नियुक्तियों को लेकर मुद्दा उठाया था. कई बार नियुक्तियों को लेकर आंदोलन किए गए. पढे-:  नरेन्द्र मोदी ज़ी से पकिस्तान के लिये खतरा, अगर मोदी ज़ी रहे तो पकिस्तान का नामो निशान मिट जाएगा जिसके बाद में गहलोत सरकार ने सत्ता में आते ही बेरोजगारों को बड़ी राहत दी है और हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य संवर गया. पंचायतीराज विभाग ने मंगलवार से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए हैं. इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 6 साल से अटकी फाइल को मंजूरी दे दी है. लोकसभा चुनाव आचार सहिता लागू होने से पहले गहलोत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब एक...

नरेन्द्र मोदी ज़ी से पकिस्तान के लिये खतरा, अगर मोदी ज़ी रहे तो पकिस्तान का नामो निशान मिट जाएगा

नरेंद्र मोदी भारत में रह गए तो फिर पाकिस्तान बचेगा नहीं और कुछ सालों में पाकिस्तान के कई टुकड़े भी हो जायेंगे ज़ैद हामिद का कहना है की मोदी ने इस प्रकार की की नीति तैयार की है जिसके चलते पकिस्तान का नाम नही रहेगा। नरेन्द्र मोदी ज़ी ने सऊदी अरब, अफगानिस्तान, ईरान, आदि देशों कों अपनी तरफ कर लिया है और बांग्लादेश में पाकिस्तानियों को फांसी दी जा रही है, इसके अलावा भी ज़ैद हामिद ने कहा है की अब इंडिया पाकिस्तान को तोड़ने में लगा है, और नरेंद्र मोदी ज़ी ने पाकिस्तान को पूरी तरह अलग थलग कर दिया है, मुस्लिम देश भी मोदी के साथ है, वैसे ज़ैद हामिद सच ही कह रहा है, आज की वर्तमान स्तिथि को देखा जाए तो मोदी ज़ी ने पाकिस्तान की हवा को टाइट करके रखा हुआ है उसको चारो और से घेर रखा है  अगर नरेन्द्र मोदी ज़ी रहे तो पाकिस्तान का नामो निशान मिट जाएगा । 

काँग्रेस द्वारा आम आदमी पार्टी से गठबंधन करने से साफ इंकार करने पर भड़के अरविंद केजरीवाल

लोक सभा चुनावो के लिए काँग्रेस ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने को साफ इंकार कर दिया है | जिसके कारण दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल काफी भड़के हुये है इसके चलते उन्होने काँग्रेस पर हमला बोला है |   केजरीवाल ने कांग्रेस पर भड़कते हुए आरोप लगाया कि ऐसी अफवाहें हैं कि कांग्रेस का बीजेपी के साथ मिलकर गुप्त गठबंधन है। दिल्ली , बीजेपी और कांग्रेस के गठबंधन से लड़ने के लिए तैयार है। पढे-:  लगता है मारे हुये आतंकियों की आत्मा काँग्रेस के नेताओं के अंदर घुस गयी है- मुख्तार अब्बास नकवी बता दें कि आम आदमी पार्टी के काफी जोर लगाने के बावजूद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने गठबंधन की संभावना से साफ इनकार कर दिया था।   वहीं आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय द्वारा कांग्रेस उत्तर प्रदेश में भी एसपी-बीएसपी के खिलाफ उम्मीदवार उतारकर बीजेपी की मदद कर रही है। आम आदमी पार्टी नेता गोपाल राय ने चैलेंज किया है की बीजेपी सरकार बिना जवानों की आड़ के चुनाव लड़के दिखाओ , पता लग जाएगा देश चाहता है कि लोकतंत्र बचे , लोकतंत्र बचाने...

लगता है मारे हुये आतंकियों की आत्मा काँग्रेस के नेताओं के अंदर घुस गयी है- मुख्तार अब्बास नकवी

अभी कुछ समय पहले हुआ पुलवामा हमला के बाद जो जो एयर स्ट्राइक हुई है मामला अब गरमाता जा रहा है | इस मामले को लेकर बीजेपी ओर काँग्रेस नेताओ के बीच शब्दो का पलटवार शुरू हो गया है | अभी कुछ समय पहले भी एयर स्ट्राइक पर कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री     दिग्विजय सिंह   ने ट्वीट किया था और केंद्र सरकार को आड़े हाथो लिया | इस पर बीजेपी नेता और केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी पलटवार किया है | उन्होने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुये जवाब दिया है की एयर स्ट्राइक एक सच्चाई है और इस स्ट्राइक से काफी बड़ी संख्या मे आतंकवादी ढेर हुए हैं | आगे उन्होने बताया की कांग्रेस के नेता जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं लगता है उन आतंकियों की आत्माएं भटक रही हैं और भटकते-भटकते कांग्रेस के नेताओं में घुस गयी है | एयर स्ट्राइक पर दिग्विजय सिंह के बयान पर भी नकवी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सिर्फ सिंह ही नहीं , बल्कि कई अन्य बड़े कांग्रेसी नेता भी इस तरह के बयान दे रहे हैं. राहुल गांधी खुद इन नेताओं में शामिल हैं.   केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास...

द्विपक्षीय संबंधों में तनाव के चलते समझौता एक्सप्रेस की सेवा पाकिस्तानी ने की बहाल

दिल्ली/लाहौर: लाहौर और दिल्ली के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस की सेवा को सोमवार को पाकिस्तानी अधिकारियों ने बहाल कर दिया |   द्विपक्षीय संबंधों में तनाव के चलते समझौता एक्सप्रेस की सेवा कुछ दिनों से निलंबित थी. यह ट्रेन लाहौर से सोमवार और गुरुवार को चलती है. ‘ रेडियो पाकिस्तान ’ की खबर के मुताबिक करीब 150 यात्रियों के साथ समझौता एक्सप्रेस लाहौर से भारत के लिए रवाना हुई  | दोनों देशों के बीच 1971 के युद्ध को सुलझाने वाले शिमला समझौता के तहत 22 जुलाई 1976 को यह ट्रेन सेवा शुरू की गई थी.   भारत में यह ट्रेन दिल्ली से अटारी और पाकिस्तान में वाघा से लाहौर तक का सफर तय करती है | नयी दिल्ली में रेलवे अधिकारियों ने शनिवार को घोषणा की थी कि दोनों देश अपनी ओर से सेवा बहाल करने को राजी हो गए हैं.   भारत ने 28 फरवरी को यह सेवा निलंबित कर दी थी.   दिल्ली से ट्रेन हर बुधवार और रविवार को रवाना होती है. पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद द्विपक्षीय संबंधों में उत्पन्न तनाव के बाद पाकिस्तानी अधिकारियों ने भी 28 फरवरी से ट्रेन सेवा निलंबित कर दी थी. हमले के बाद इस ट्रेन से आने जा...

बाबा केदारनाथ धाम के द्वार खुलने की तिथि 9 मई हुई घोषित

देहरादून- महाशिवरात्रि के दिन आज बाबा केदारनाथ धाम के द्वार खुलने की घोषणा कर दी गई है | केदारनाथ धाम 9 मई को सुबह 5.35   बजे विधिवत पूजा-पाठ के बाद खोला जाएगा. जिसके बाद से श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर पाएंगे. महाशिवरात्रि पर पंच केदार के गद्दी स्थल उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में सोमवार को विधिवत पूजा-पाठ के बाद मुहूर्त निकाला गया. जिसमें 9 मई को बाबा केदारनाथ के कपाट खोले जाने की तिथि तय की गई. 10 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट आपको बता दें कि बसंत पंचमी के पावन पर्व पर बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित की गई थी. नरेंद्र नगर राजमहल में पूजा पाठ के बाद ग्रह नक्षत्रों को देखते हुए तीर्थ पुरोहित ने कपाट खोलने की तिथि की घोषणा की थी. बदरी विशाल के कपाट 10 मई को सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर पूरे विधान के साथ खोले जाएंगे , जिसके बाद श्रद्धालु भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर सकेंगे. वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया को खोले जायेंगे.

राजस्थान के कोटा जिले मे पैदा हुआ एक भामाशाह पुलवामा में शहीद हुये जवानो को सहयोग के लिये देना चाहते है 110 करोड की राशि

कोटा-  राजस्थान के कोटा जिले  मे  एक शख्स जो दिव्यांग व जन्म से नेत्रहीन होने के बाबजूद आज राजस्थान का सबसे बडे भामाशाह के रूप में पूरे प्रदेश भर में चर्चाओ में बने हुये है। जिन्होने पुलवामा हमले के दौरान शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के परिजनों को 110 करोड़ की सहयोग राशि देने की इच्छा जताई है। दरअसल राजस्थान के कोटा निवासी मुर्तजा अली ने पुलवामा हमले के दौरान शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के परिजनों को 110 करोड़ की सहयोग राशि देने की इच्छा जताई है. . जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र   मोदी से मिलने का समय भी मांगा है. जो   पीएम मोदी से मिलकर 110 करोड रूपये यह राशि चैक के जरिए सौंपना चाहते है. मुर्तजा ने 25 फरवरी को पीएमओ को संपर्क किया और अपनी इच्छा जाहिर की है कि वे   पुलवामा में हुए शहीदों के लिए पीएम राहत कोष में 110 करोड़ की सहयोग राशि देना चाहते है. आपको बता दे कि मुर्तजा अली एक साइंटिस्ट है जो कि मुंबई में कार्यरत है. अली मूल रूप से कोटा के रहने वाले है. उन्होंने कोटा के कॉमर्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है. वे कोटा में स्टेशन क्षेत्र के रहने वाले हैं....

हमने तो निशाने पर बम गिराया है, लाशें गिनना तो सरकार का काम है- वायु सेना प्रमुख बीएस धनोआ

नई दिल्ली- वायु सेना प्रमुख बीएस धनोआ ने साफ साफ खुले शब्दों मे साफ कर दिया है की जहां पर बम गिराने के लिए ऑपरेशन किया गया था , वहीं पर बम गिरा है , हमने कोई जंगल मे बम नहीं गिराए है बम बिलकुल निशाने पर जाकर गिरे है ओर इसी संदर्भ मे जब वायु सेना प्रमुख धनोआ से यह पूछा गया कि कितना नुकसान हुआ है , तो वायु सेना प्रमुख ने कहा की कितने लोग मरे है ,   इसका आकलन करना उनका हमारा काम नहीं है. यह सरकार बताएगी | हम एक लक्ष्य लेकर गए थे , और सटीक निशाना साधा , वहीं पर बम गिराया , जिसके लिए योजना बनाई गई थी | कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के कई नेताओं ने ये कहा था कि जंगल में बम गिराया गया है , न कि जहां बताया जा रहा है | वायु सेना ने इन खबरों का खंडन कर दिया है पढे-:  राजस्थान के कोटा जिले मे पैदा हुआ एक भामाशाह पुलवामा में शहीद हुये जवानो को सहयोग के लिये देना चाहते है 110 करोड की राशि वायुसेना प्रमुख बताया की जब शत्रु आक्रमण करता है तो पलट वार करने के लिए हर मौजूद विमान का इस्तेमाल किया जाता है। पाकिस्तानी फाइटर विमान का मुकाबला करने के लिए इस्तेमाल किया गया मिग- 21 विमान आधुनिक हथिय...

ICC ने ठुकराया bcci का पाक से संबंध खत्म करने का आग्रह

BCCI ने ICC को पत्र लिख कर आग्रह किया की जो देश आतंकवादियों कों पनाह देते है उन देशों से तोड़ा जाए। लेकिन ICC ने साफ कर दिया है की इस प्रकार के मामले में ICC की कोइ भूमिका नही है पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों की शहादत के बाद बीसीसीआई ने आईसीसी को पत्र लिखकर वैश्विक संस्था और उसके सदस्य देशों से आतंकियों को शरण देने वाले देशों से संबंध तोड़ने की अपील की थी। आईसीसी चेयरमैन ने स्पष्ट कर दिया कि किसी देश को बहिष्कृत करने का फैसला सरकार के स्तर पर किया जाना चाहिए और आईसीसी का ऐसा कोई नियम नहीं है.  बीसीसीआई को इन नियमो के बारे ने पहले ही जनकारी थी, लेकिन इसके बावजूद उसने कोशिश करके देखी।  पढे-:   पाकिस्तान के हालत नाजुक, F-16 विमान को लेकर अमरीका के सवालों से पाकिस्तान की टेंशन बढ़ी बीसीसीआई के पत्र में पाकिस्तान का संदर्भ नहीं था जिस पर भारत ने आतंकियों को शरण देने का आरोप लगाया है. यह मुद्दा शनिवार को चेयरमैन शशांक मनोहर की अध्यक्षता में हुई आईसीसी की बोर्ड बैठक में उठाया गया।  भारतीय क्रिकेट टीम का आने वाले विश्व कप के दौरान 16 जून कों पकिस्तान से पहला मै...

प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना का शुभारंभ 5 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में एक साथ करेंगे.

केंद्र सरकार ने गरीब कामगारों के लिए एक घोषणा की है जिसका नाम प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना है इस योजना के अंतर्गत देश के असंगठित कामगारों के लिए पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के अंतर्गत राज्य के 92 फीसदी श्रमिकों जो असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे हैं , को जोड़ा जाएगा. इस योजना का पूर्ण लाभ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को दिलाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है. इस योजना से लगभग 10 करोड़ लोगो को लाभ होगा इसकी घोषणा 1 जनवरी 2019 को बजट में की गयी थी| पढ़े-:  पाकिस्तान के हालत नाजुक, F-16 विमान को लेकर अमरीका के सवालों से पाकिस्तान की टेंशन बढ़ी असंगठित कामगारों के लिए यह एक महत्वाकांक्षी पेंशन योजना है. इस योजना का लाभ वो लोग ले सकते है जिनकी आय 15000 से अधिक ना हो और उम्र 18 से 40 वर्ष तक है उसे मिल सकेगा. इस योजना से जो लाभार्थी जुड़ते है तो जिनकी उम्र 18 वर्ष हो उनको 55 रुपए और जिनकी उम्र 29 वर्ष हो उनको 100 रु. प्रति महीने देने होंगे   लाभार्थी को इसका लाभ नियमित अंशदान करने पर और 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के मासिक पेंशन कर्मकारों को मि...

पीएम मोदी के शासन काल मे देश के लोग सुरक्षित

पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के आज नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी सहित कई 10 बड़े मुस्लिम प्रधानमंत्री मोदी से मिले | इस मुलाकात के दौरान काफी बाते सामने आई है | केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के साथ मुजफ्फर अली , शेखजादा अब्दुल जरार चिश्ती समेत मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल के कुल 10 लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की |   पढे-:   पाकिस्तान के हालत नाजुक, F-16 विमान को लेकर अमरीका के सवालों से पाकिस्तान की टेंशन बढ़ी मंत्री ने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में ही देश और देश के लोग सुरक्षित हैं. साथ ही यह भी कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का गौरव बढ़ा है इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने प्रतिनिधिमंडल को उनकी तरफ से 807 वें उर्स के अवसर पर ख्वाजा अजमेर शरीफ दरगाह में पेश की जाने वाली चादर और संदेश सुपुर्द किया | प्रतिनिधिमण्डल ने देश की खुशहाली , सौहार्द , और सुरक्षा की दुआ मांगी | पढे-:  प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना का शुभारंभ 5 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में एक साथ करेंगे. 

पाकिस्तान के हालत नाजुक, F-16 विमान को लेकर अमरीका के सवालों से पाकिस्तान की टेंशन बढ़ी

पाकिस्तान द्वारा भारतीय सैन्य ठिकानो पर हमला करने की कोशिश नाकाम होने के दौरान पाकिस्तान वापस भाग रहे थे तभी भारतीय वायुसेना ने उनके एक विमान एफ- 16 को मार गिराया था | इसी दौरान भारतीय वायुसेना की एक क्राफ्ट जिसको अभिनंदन चला रहे थे हादसे का शिकार हो गई | और अभिनंदन पाकिस्तान के इलाके में जा गिरे जहां उन्हे बंदी बना लिया गया | भारत द्वारा कडा रुख अपनाने के बाद शुक्रवार को अभिनंदन की वतन वापसी हो गई एफ- 16 का इस्तेमाल करना अब पाकिस्तान के लिए गले का फंदा बन गया है पढे-:  प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना का शुभारंभ 5 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में एक साथ करेंगे.  पाकिस्तान के एफ- 16 विमान को ही मार गिराया था , भारतीय सेना ने इस बात का पुख्ता सबूत अमेरिका को पेश कर दिया है जिसके चलते अमेरिका ने एफ- 16 के इस्तेमाल को लेकर पाकिस्तान से सवाल जवाब कर्ण शुरू कर दिया है   अमेरिका द्वारा ज्यादा जानकारी नहीं दी जा रही है क्योंकि यह सुरक्षा से जुड़ा मामला है