28 फरवरी को भारत में शाओमी Redmi Note 7 लॉन्च कर रहा है। रेडमी के प्रेसिडेंट लू वेबिंगन
माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वेबो पर Note 7 Pro का लॉन्च कन्फर्म कर दिया है|
Xiaomi मोबाइल 24 फरवरी को Mi 9 का ग्लोबल लॉन्च बार्सिलोना में करेगी| MWC 2019 की
शुरुआत 25 फरवरी से हो रही है. Redmi Note 7 Pro का फ्रंट कैमरा Redmi Note 7 जैसा ही होगा। बताया जा रहा है कि Redmi Note 7 में Samsung का GM1 सेंसर दिया जा रहा है।
Redmi Note 7 Pro में Sony IMX586 का सेंसर होगा।
सूत्रों के अनुसार हाल ही में चीनी अथॉरिटी 3C से सर्टिफिकेशन मिला है इसमें फास्ट चार्जिंग
सपोर्ट का उपयोग किया गया है। इसमे 48mp का बैक कैमरा भी दिया गया है। इसमें
Qualcomm Snapdragon 675 प्रोसेसर भी दिया जा सकता है। यह वॉटर ड्रॉप भी नॉच और
ग्रेडिएंट डिजाइन मे आएगा। इसमे 6जीबी रैम और 128GB आंतरिक मेमोरी भी दी जा रही है। इसमे स्मार्टफोन 6.3 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ 4000mAh की बैटरी भी दी जा रही है। बता दे कि Redmi Note 7 चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका है और चीन में इसकी कीमत 999 युआन है जो की भारतीय मुद्रा में लगभग 10500 रुपये होगी
जयपुर: राजस्थान में कर्जमाफी के बाद गहलोत सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देने की कोशिश की है. प्रदेश में समर्थन मूल्य पर सरसों और चने की खरीद 1 अप्रेल से प्रारम्भ की जाएगी. कोटा संभाग में सरसों और चने की आवक को देखते हुए 15 मार्च से सरसों और 25 मार्च से चना खरीद होगी. खरीद 90 दिनों तक की जाएगी. सहकारिता मंत्री उदयलाल आजंना ने बताया कि "किसानों से 8 लाख 50 हजार 275 मी. टन सरसों, 4 लाख 17 हजार 575 मी. टन चना खरीद का लक्ष्य रखा गया है. सरसों 4200 रुपये प्रति क्विंटल तथा चना 4620 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा. सरसों और चना की खरीद के लिए राजफैड द्वारा 455 केन्द्र बनाए गए हैं." सरसों की 246 और चना की 209 केन्द्रों पर खरीद किसान को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए उनके समीप की क्रय-विक्रय सहकारी समितियों में खरीद केन्द्र स्थापित किए गए हैं. जिसमें सरसों के 246 तथा चना के 209 खरीद केन्द्र बनाए गए हैं. आवश्यकता होने पर खरीद केन्द्रों में वृद्धि भी की जाएगी. सरसों और चने की उत्पादकता को देखते हुए श्रीगंगानगर, जयपुर, भीलवाड़ा, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर, अलवर, हनुमानगढ़,...
Comments
Post a Comment