Skip to main content

मसूद अजहर के खिलाफ नहीं है सऊदी अरब, मंत्री आदिल बिन अहमद अल जुबैर कहा आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेगा


नई दिल्ली सऊदी अरब के विदेश मंत्री आदिल बिन अहमद अल जुबैर ने इस बात से इनकार कर दिया कि रियाद जैश ए मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित कराने के भारत के प्रयासों का विरोध करता है मंत्री ने कहा कि उनके देश की आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति है सऊदी अरब के विदेश मंत्री आदिल बिन अहमद अल जुबैर ने कहा कि सऊदी अरब पाकिस्तान संयुक्त बयान में जिस संयुक्त राष्ट्र सूचीबद्धता प्रणाली के राजनीतिकरण से बचने का आह्वान किया गया है  वह भारत के प्रयासों की ओर केन्द्रित नहीं है भारत आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र की विश्व आतंकवादी सूची में शामिल करवाने का प्रयास करता रहा है एक विशेष साक्षात्कार में सऊदी के विदेश मंत्री ने कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान चाहेंगे तो उनका देश इन दोनों देशों के बीच मध्यस्थता और तनाव कम करने में भूमिका निभाने पर विचार करेगा अल जुबैर ने इस बात से इंकार किया कि सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान के सोमवार को इस्लामाबाद के दौरे के दौरान पाक सऊदी बयान पुलवामा हमले की जिम्मेदारी लेने वाले अजहर को आतंकवादी घोषित कराने के भारत के प्रयासों के खिलाफ है उन्होंने कहा कोई भी जो आतंकवादी है उसे चिन्हित किया जाना चाहिए विचार यह सुनिश्चित करने का था कि कोई राजनीतिकरण नहीं हो ताकि लोग अपने राजनीतिक विरोधियों का नाम आतंकवादी के रूप में चिन्हित नहीं करें हमें ऐसे लोगों का नाम उछालते वक्त लापरवाह नहीं होना चाहिए जो आतंकवादी नहीं हैं





सऊदी के युवराज के साथ यहां आए अल जुबैर ने कहा लगता है कि लोग यहां मानते हैं कि पाक सऊदी संयुक्त बयान एक व्यक्ति विशेष अजहर पर होना चाहिए सऊदी विदेश मंत्री ने कहा कि उनके देश की आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति है और जो आतंकवाद का समर्थन करता है और इसे वित्तपोषित करता है उसे चिन्हित किया जाना चाहिए तथा सजा दी जानी चाहिए पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सऊदी अरब का मानना है कि दोनों देश तनाव कम कर सकते हैं और शांतिपूर्ण ढंग से मुद्दों को सुलझा सकते हैं सऊदी के विदेश मंत्री ने कहाए हमे है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव नहीं बढेगा दोनों देशों में समझदार नेतृत्व है जिसका प्रतिनिधित्व दोनों देशों के प्रधानमंत्री कर रहे हैं मुझे लगता है कि वे तनाव कम करने का तरीका खोज लेंगे यह पूछे जाने पर कि क्या सऊदी अरब दोनों देशों के बीच मध्यस्थता करने का प्रयास करेगाए उन्होंने कहा हम् भारत और पाकिस्तान द्वारा बुलाए बिना दोनों देशों के बीच तनाव में खुद शामिल नहीं होंगे







Comments

Popular posts from this blog

गहलोत सरकार का आदेश, 15 मार्च से होगी सरसों, चना, गेंहू की खरीद

जयपुर: राजस्थान में कर्जमाफी के बाद गहलोत सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देने की कोशिश की है. प्रदेश में समर्थन मूल्य पर सरसों और चने की खरीद 1 अप्रेल से प्रारम्भ की जाएगी. कोटा संभाग में सरसों और चने की आवक को देखते हुए 15 मार्च से सरसों और 25 मार्च से चना खरीद होगी. खरीद 90 दिनों तक की जाएगी. सहकारिता मंत्री उदयलाल आजंना ने बताया कि "किसानों से 8 लाख 50 हजार 275 मी. टन सरसों, 4 लाख 17 हजार 575 मी. टन चना खरीद का लक्ष्य रखा गया है. सरसों 4200 रुपये प्रति क्विंटल तथा चना 4620 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा. सरसों और चना की खरीद के लिए राजफैड द्वारा 455 केन्द्र बनाए गए हैं." सरसों की 246 और चना की 209 केन्द्रों पर खरीद किसान को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए उनके समीप की क्रय-विक्रय सहकारी समितियों में खरीद केन्द्र स्थापित किए गए हैं. जिसमें सरसों के 246 तथा चना के 209 खरीद केन्द्र बनाए गए हैं. आवश्यकता होने पर खरीद केन्द्रों में वृद्धि भी की जाएगी. सरसों और चने की उत्पादकता को देखते हुए श्रीगंगानगर, जयपुर, भीलवाड़ा, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर, अलवर, हनुमानगढ़,...

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग फसे क्रिकेटर एस श्रीसंत पर से सुप्रीम कोर्ट ने आजीवन प्रतिबंध हटाया

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में क्रिकेटर एस श्रीसंत पर लगा आजीवन प्रतिबंध सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया है| सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बीसीसीआई श्रीसंत पर अपने लगाए प्रतिबंध पर फिर से विचार करें| कोर्ट ने बीसीसीआई से श्रीसंत को सुनवाई का मौका देने और 3 महीने में सजा तय का आदेश दिया है| सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि बीसीसीआई के पास अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का अधिकार है अदालत ने कहा कि बीसीसीआई श्रीसंथ का भी पक्ष सुने| जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच ने बीसीसीआई से कहा कि वह श्रीसंत को दी गई सजा के बारे में तीन महीने के अंदर ही जल्द फैसला करे. अब श्रीसंत पर बीसीसीआई को तीन महीने के अंदर फैसला सुनाना होगा कि उनके उपर लगे प्रतिबंध को हटाने के बाद उन्हें क्या सजा दी जाएगी. सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद श्रीसंत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो फिर से मैदान में उतरने को तैयार हैं. तीन महीने के अंदर बीसीसीआई को फैसला लेना है. लेकिन , ये ज्यादा नही है मैंने इतना लंबा इंतजार किया है , थोड़ा इंतजार और सही. मैं लिएंडर पेस को आदर्श मानता हूं. जब वो 45 साल की उम्र मे...

गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, एलडीसी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के दिए आदेश

जयपुर  पंचायतीराज विभाग ने 10 हजार 29 अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं. 7 दिन के अंदर सभी जिलों में एलडीसी अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन करने होंगे. पंचायतीराज आयुक्त ने जिला परिषद सीईओ को पत्र लिखकर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए है. एक महीने के भीतर सभी पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्तियां दी जाएगी. 6 साल से अटकी भर्ती को गहलोत सरकार ने केवल दो महीने मे सुलझा दिया. पिछली सरकार में जी मीडिया ने बार बार अभ्यर्थियों की नियुक्तियों को लेकर मुद्दा उठाया था. कई बार नियुक्तियों को लेकर आंदोलन किए गए. पढे-:  नरेन्द्र मोदी ज़ी से पकिस्तान के लिये खतरा, अगर मोदी ज़ी रहे तो पकिस्तान का नामो निशान मिट जाएगा जिसके बाद में गहलोत सरकार ने सत्ता में आते ही बेरोजगारों को बड़ी राहत दी है और हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य संवर गया. पंचायतीराज विभाग ने मंगलवार से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए हैं. इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 6 साल से अटकी फाइल को मंजूरी दे दी है. लोकसभा चुनाव आचार सहिता लागू होने से पहले गहलोत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब एक...