Skip to main content

अगर भारत और पाकिस्तान में युद्ध हुआ तो पाक टिक भी नही पाएगा


भारत का
गुस्सा पुलवामा हमले पर बहुत तेज है। तो पाकिस्तान फिर आतंकियों को बचाने में बड़ेबुजुर्ग
कहते हैं कि कुछ बोलने से पहले कुछ सोच लेना चाहिए मगर पाकिस्तान के PM इमरान खान ने सोचने की ज़हमत ही नहीं उठाई. बस बोल दिया।पाकिस्तान
के PM ने बोल दिया अगर भारत ने
उसके खिलाफ कोई कार्रवाई की तो वो चुप नहीं बैठेगा और ना ही सोचेगा बल्कि जवाब
देगा. लेकिन पाक पीएम ये भूल गए कि उसका मुकाबला भारत से है, जो सैन्य शक्ति के मामले में पाकिस्तान से कहीं ज्यादा आगे है. भारत की
सैन्य क्षमता के मुकाबले पाकिस्तानी फौज के पास कुछ भी नहीं है.इन आंकड़ों पर जो
सच आपके सामने ले आएंगे. भारत के पास 13 लाख से
ज़्यादा सशस्त्र बल हैं. वहीं पाकिस्तान के पास ये तादाद सिर्फ 6 लाख है. भारत के पास 13 कोर में से तीन मारक सेना है. पाकिस्तान
के पास हमला करने के लिए सिर्फ 2 मारक सेना
है. भारत के पास कुल 4000 टैंक हैं जबकि पाकिस्तान के पास कुल 2500 टैंक हैं. भारत के पास 800 लड़ाकू विमान हैं. जबकि पाकिस्तान के पास
400 लड़ाकू विमान हैं. भारत के पास पाकिस्तान
से सटे 12 एयरबेस हैं. उसके उलट पाकिस्तानी
वायुसेना के पास 7 एयरबेस हैं.





बड़े बुज़र्ग कह गए हैं कि बोलने
से पहले सोचना चाहिए. थिंक बिफोर यू स्पीक. मगर खान साहब ने सोचने की ज़हमत ही
नहीं उठाई. बस बोल दिया. मगर बोलने के बाद जब दोबारा उन्होंने अपनी इसी क्लिप को
देखा होगा तो वो भी हैरान हुए होंगे कि जोश जोश में वो ये क्या बोल गए.यानी हर
मामले में पाकिस्तानी सेना हमारी सेनाओं से कोसों पीछे हैं. यानी तमाम गुस्ताखियों
के बाद भी अगर पाकिस्तान अभी तक वजूद में है तो उसकी वजह है भारत की रक्षा नीति.
जिसके तहत भारत कभी किसी पर पहले हमला नहीं करेगा. मगर खान साहब इसका ये मतलब भी
नहीं है कि आप ख्याली पुलाव ही पकाना शुरू कर दें। हालांकि इसमें शक़ नहीं कि
परमाणु बमों के मामले में पाकिस्तान हमसे ज़रूर कुछ आगे है. लेकिन उतनी नौबत आने
से पहले ही पाकिस्तान भारतीय सेनाओं के हाथों तबाह हो चुका होगा. मगर फिर भी सवाल
ये है कि अगर भारत-पाक के बीच जंग छिड़ती है और ये परमाणु जंग में तब्दील होती है
तो उसके नतीजे क्या होंगे.

एक हफ्ते में मारे जाएंगे दो
करोड़ दस लाख लोग. आधे से ज्याद उसी वक्त बम की तपिश से जल जाएंगे. बाकी जो बचेंगे
वो रेडिएशन से मारे जाएंगे. दुनिया की आधी ओज़ोन परत बर्बाद हो जाएगी. यानी
सर्दी-गर्मी का मौसम ही खत्म हो जाएगा. वनस्पतियों और पेड़-पौधों का निशान तक मिट
जाएगा. आधी दुनिया के दो अरब लोग भूख से मर जाएंगे. दुनिया का एक बड़ा हिस्सा 'परमाणु सर्दी' से तबाह हो जाएगा




Comments

Popular posts from this blog

गहलोत सरकार का आदेश, 15 मार्च से होगी सरसों, चना, गेंहू की खरीद

जयपुर: राजस्थान में कर्जमाफी के बाद गहलोत सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देने की कोशिश की है. प्रदेश में समर्थन मूल्य पर सरसों और चने की खरीद 1 अप्रेल से प्रारम्भ की जाएगी. कोटा संभाग में सरसों और चने की आवक को देखते हुए 15 मार्च से सरसों और 25 मार्च से चना खरीद होगी. खरीद 90 दिनों तक की जाएगी. सहकारिता मंत्री उदयलाल आजंना ने बताया कि "किसानों से 8 लाख 50 हजार 275 मी. टन सरसों, 4 लाख 17 हजार 575 मी. टन चना खरीद का लक्ष्य रखा गया है. सरसों 4200 रुपये प्रति क्विंटल तथा चना 4620 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा. सरसों और चना की खरीद के लिए राजफैड द्वारा 455 केन्द्र बनाए गए हैं." सरसों की 246 और चना की 209 केन्द्रों पर खरीद किसान को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए उनके समीप की क्रय-विक्रय सहकारी समितियों में खरीद केन्द्र स्थापित किए गए हैं. जिसमें सरसों के 246 तथा चना के 209 खरीद केन्द्र बनाए गए हैं. आवश्यकता होने पर खरीद केन्द्रों में वृद्धि भी की जाएगी. सरसों और चने की उत्पादकता को देखते हुए श्रीगंगानगर, जयपुर, भीलवाड़ा, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर, अलवर, हनुमानगढ़,...

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग फसे क्रिकेटर एस श्रीसंत पर से सुप्रीम कोर्ट ने आजीवन प्रतिबंध हटाया

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में क्रिकेटर एस श्रीसंत पर लगा आजीवन प्रतिबंध सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया है| सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बीसीसीआई श्रीसंत पर अपने लगाए प्रतिबंध पर फिर से विचार करें| कोर्ट ने बीसीसीआई से श्रीसंत को सुनवाई का मौका देने और 3 महीने में सजा तय का आदेश दिया है| सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि बीसीसीआई के पास अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का अधिकार है अदालत ने कहा कि बीसीसीआई श्रीसंथ का भी पक्ष सुने| जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच ने बीसीसीआई से कहा कि वह श्रीसंत को दी गई सजा के बारे में तीन महीने के अंदर ही जल्द फैसला करे. अब श्रीसंत पर बीसीसीआई को तीन महीने के अंदर फैसला सुनाना होगा कि उनके उपर लगे प्रतिबंध को हटाने के बाद उन्हें क्या सजा दी जाएगी. सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद श्रीसंत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो फिर से मैदान में उतरने को तैयार हैं. तीन महीने के अंदर बीसीसीआई को फैसला लेना है. लेकिन , ये ज्यादा नही है मैंने इतना लंबा इंतजार किया है , थोड़ा इंतजार और सही. मैं लिएंडर पेस को आदर्श मानता हूं. जब वो 45 साल की उम्र मे...

गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, एलडीसी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के दिए आदेश

जयपुर  पंचायतीराज विभाग ने 10 हजार 29 अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं. 7 दिन के अंदर सभी जिलों में एलडीसी अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन करने होंगे. पंचायतीराज आयुक्त ने जिला परिषद सीईओ को पत्र लिखकर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए है. एक महीने के भीतर सभी पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्तियां दी जाएगी. 6 साल से अटकी भर्ती को गहलोत सरकार ने केवल दो महीने मे सुलझा दिया. पिछली सरकार में जी मीडिया ने बार बार अभ्यर्थियों की नियुक्तियों को लेकर मुद्दा उठाया था. कई बार नियुक्तियों को लेकर आंदोलन किए गए. पढे-:  नरेन्द्र मोदी ज़ी से पकिस्तान के लिये खतरा, अगर मोदी ज़ी रहे तो पकिस्तान का नामो निशान मिट जाएगा जिसके बाद में गहलोत सरकार ने सत्ता में आते ही बेरोजगारों को बड़ी राहत दी है और हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य संवर गया. पंचायतीराज विभाग ने मंगलवार से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए हैं. इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 6 साल से अटकी फाइल को मंजूरी दे दी है. लोकसभा चुनाव आचार सहिता लागू होने से पहले गहलोत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब एक...