पुलवामा हमले के बाद जम्मू के कॉलेज, बठिंडी व शहर के अन्य हिस्सों में कई स्थानों पर देश विरोधी नारेबाजी के कारण जम्मू का माहौल बिगड़ गया है| हजारों कश्मीरी लोगों को रातों रात वापस घाटी भेजा गया लोगो में रोष व्याप्त होने के कारण जुलुस निकाला और कई लोगो की गाड़ियाँ और दुकाने जला दी| इसके चलते प्रशासन को कर्फ्यू लगाना पड़ा| बताया जा रहा है कि इस समय कश्मीर में ठण्ड ज्यादा होने के कारण काफी लोग जम्मू जाकर रहते है और स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टियां हो जाती है कश्मीर की स्थिति बिगड़ने के कारण वहां इन्टरनेट सेवा 5 दिन से बंद कर दी गयी है
जयपुर: राजस्थान में कर्जमाफी के बाद गहलोत सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देने की कोशिश की है. प्रदेश में समर्थन मूल्य पर सरसों और चने की खरीद 1 अप्रेल से प्रारम्भ की जाएगी. कोटा संभाग में सरसों और चने की आवक को देखते हुए 15 मार्च से सरसों और 25 मार्च से चना खरीद होगी. खरीद 90 दिनों तक की जाएगी. सहकारिता मंत्री उदयलाल आजंना ने बताया कि "किसानों से 8 लाख 50 हजार 275 मी. टन सरसों, 4 लाख 17 हजार 575 मी. टन चना खरीद का लक्ष्य रखा गया है. सरसों 4200 रुपये प्रति क्विंटल तथा चना 4620 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा. सरसों और चना की खरीद के लिए राजफैड द्वारा 455 केन्द्र बनाए गए हैं." सरसों की 246 और चना की 209 केन्द्रों पर खरीद किसान को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए उनके समीप की क्रय-विक्रय सहकारी समितियों में खरीद केन्द्र स्थापित किए गए हैं. जिसमें सरसों के 246 तथा चना के 209 खरीद केन्द्र बनाए गए हैं. आवश्यकता होने पर खरीद केन्द्रों में वृद्धि भी की जाएगी. सरसों और चने की उत्पादकता को देखते हुए श्रीगंगानगर, जयपुर, भीलवाड़ा, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर, अलवर, हनुमानगढ़,...
Comments
Post a Comment